इठलाती मुस्कुराती तेरी हंसी कहती है,

कि तुझ में भी एक जिंदगी रहती है,

अफसोस में जाया किया जाए एक पल भी क्यूं,

प्यार बांटने वालों के चेहरों पर अक्सर ख़ुशी रहती है


हर जिंदगी एक खूबसूरत कहानी है,

कभी अनगिनत खुशियां कभी आंखों में पानी है,

आ वादा कर ले खुद से आज,

बिन शिकवे के ये जिंदगी बितानी है