पल में जिंदगी बदलने का रौब रखते थे,
हम गरीब सही, नवाबों के शौक रखते थे,
मुआमला हालाकि यूं था उस जमाने में,
महबूब के लिए पागल मोहब्बत का रोग रखते थे
तिनका तिनका वो हमसे हुनर चुन रहे थे,
जिनके उभरने पर हम खुद पे रोक रखते थे,
वो वक्त अब तक महसूस होता है अक्सर,
हम उनसे कुछ ऐसे संयोग रखते थे

