तुझे मेरी याद आती तो होगी,
रातों को तुझको जगाती तो होंगी
तेरी करवटें तुझे होले से अक्सर,
मेरे होने का इल्म कराती तो होंगी,
तेरे गालों पर आती ठंडी हवाएं,
मेरे पोरों को महसूस कराती तो होगी
मेरे पैगामो की से तेरी नजरें,
तारों सी जगमगाती तो होगी
मेरी खुशबू जो तू कैद कर चला है,
तेरा आलम बेवक्त महकाती तो होगी
वो सब्र जो अक्सर बेकाबू सा हो जाता है,
उसे रोकने में तेरी जान जाती तो होगी

