क्या आज हवा की भी कीमत चुकानी होगी,
कितने तड़पते जिस्म ,गुमसुम चेहरे,
कितनी तकलीफें ,घाव गेहरे,
घुटते दम, चहुं और अंधेरे,
श्मशानों की आग,बिलखते चेहरे,
जाने कितनी लाशें और जलानी होगी
क्या आज हवा की भी कीमत चुकानी होगी,
गलियों के सन्नाटे,दिलों के ज्वार-भाटे,
अनगिनत चीख पुकारे, वो बचचो की हूंकारें,
मां बाप की मृत्यु की कीमत,
ननहों को चुकानी होगी,
जाने कितनी लाशें और जलानी होगी
धर्म, अधर्म,सच,झूठ किस की आस करें,
पूजा, पाठ, कर्म, कांड किस पर विश्वास धरे,
झूठ,धोखा,चोरी, छोड़ कर दोस्तों,
एकता की मशाल जलानी होगी,
जाने कितनी लाशें और जलानी होगी
अब मु्द्दा ये नहीं ये रोग प्राकृतिक हे या कृत्रिम,
जीवन की कीमत सबको समझानी होगी,
अपने दायित्वों से मुख मोड़ कर जाने वाले,
इस वक्त की हुंकार जुबानी होगी,
जाने कितनी लाशें और जलानी होगी

