लोगों को बदलते देखा है,

यादों को पिघलते देखा है

हमने आलम ए तजरीद में,

धड़कन को निकलते देखा है


वो बेगैरत ये क्या जाने,

दिल की नजरों के पैमाने,

मय की खातिर मयखानों में,

मदमसतो को मचलते देखा है


इश्क ए गुरूर में अक्सर हम, 

सिर ऊंचा कर के चलते थे,

मजनूनौ को फूलों पर ना,

कांटों पे फिसलते देखा है


ना छोड़ने के वादे कर के,

हम हंसते थे हम गाते थे,

इस बगिया के उस माली को,

संग औरों के टहलते देखा है


उस जालिम के तसव्वुर को,

सोते थे जागा करते थे,

भरी रैन में मैनै अपने उन,

सपनों को ढलते देखा है


हम तो हंसों के जोड़े थे,

रब ने रसते ये मोड़े थे,

इक दूजे की रंजिश में अब,

सांसों को उबलते देखा है