इन अधरो की मुस्कुराहट है तू,
मेरे नैनों की जगमगाहट है तू,
इस थके हारे जिस्म की दवा,
मेरी तकलीफों में राहत है तू
मेरी गुड़िया मेरी दुलारी है तू,
मुझे जहां में सबसे प्यारी है तू,
तुझे ऊंगली पकड़ चलाया है मैनै,
मेरी चाहत की बढ़ती ख़ुमारी है तू,
इन कदमों को कभी थमने ना देना,
किसी मोड़ पर इन्हें रूकने ना देना,
मंज़िलो की हर बाधा को हराना,
सिर अपना कभी झुकने ना देना,
करना तू रोशन नाम अपना,
सपनों को कभी बिखरने ना देना,
शौर्य बनना तू नारी जात का,
कमजोरों को कभी दबने ना देना,
तू चलेगी सही राह अगर,
औरों को सिखा पाएगी,
कर वादा तू मुझसे आज अभी,
तू अंतिम गंतव्य तक जाएगी..


