यूं ही हुस्न की बिजलियां गिराती चल,
समा गमगीन न रहे माहौल को जगमगाती चल,
झूठी मोहब्बत झूठे सपने देखते दिखाते है लोग,
खुद की चाहत में फना हो इठलाती चल

खूबसूरत लबों से टपका दे शहद,
तितलियों सी फूलों पर मंडराती चल,
हवा बन तू फिज़ा बन तू शहनाई बन तू,
अपनी ताल पे सबको नचाती चल

तेरी नजरों के तीर कर दे घायल दिलों को,
मुस्कुराहट की शोहरत उड़ाती चल,
मेरी जान जिंदगी बन बस तू दिलों में,
मोहब्बत के तराने गुनगुनाती चल