मां मैं तेरी बेटी हूं,

जिसकी पैदाइश एक नुमाइश सी थी,
जो लोगो के ठिठोली का किस्सा बन गई,
जानती हूं तेरी आत्मग्लानि तुझे खा रही थी,
तेरे जीवन में पांचवी बेटी जो आ रही थी

जानती हूं मां मेरे होने पर तेरी नजरो में दुख था,
तेरी नैनो को मेरे आगमन ने आंसू से भर दिया था,
मां तू मुझे देख मुंह फेर लेती थी,
पापा दादी बुरा बोलते तू कुछ न कहती थी

मां, सब सुन कर भी मैंने तेरी बात मानी है,
तेरी तकलीफ दर्द आंसू सबकी कीमत जानी है,
भाई को कितना महफूज़ रखा है दुनिया से,
बचपन में ही ममत्व की कीमत पहचानी है,
पारिवारिक जिम्मेदारियां इन नन्हे कंधो पर उठा,
मैने अपने ही बचपन से  यकीनन दुश्मनी ठानी थी

पर ये क्या मां, मैं अभी चौदह बरस की ही हूं,
तू बाप की उमर के आदमी से मुझे क्यों भ्याने चली है,
क्यूं मेरे प्यार की कीमत तू यू चुकाने चली है,
मां अभी तो मैने बचपन भी न जिया था,
तू मुझे लड़कपन में ही क्यों औरत बनाने चली है

मां मैं बाबा से न कह पाऊंगी,
पर इतना बड़ा सितम मैं न सह पाऊंगी,
तुझे दिन रात तड़पते देखा है मैंने मां,
मैं वो पीड खुद में न सह पाऊंगी

तुझे आखिरी बिनती है मां मुझे आंचल में छुपा दे,
जो न कर सके तो मुझे मृत्यु की गोद में सुला दे