जब जब इश्क की हवाएं चलती है,
तुम धुंध से छट जाते हो,
अकसर तुम बहुत याद आते हो
एक हल्की सी खुसफुसाहट कानो में गूंज जाती है,
सपनो में तुम अचानक खिलखिलाते हो,
अकसर तुम बहुत याद आते हो
इंतजार करते है हम की तेरी आहट हो,
किसी पल उन्हे में भी हमारी चाहत हो,
क्या मुझे याद कर कभी रोते या मुस्कुराते हो?
अकसर तुम बहुत याद आते हो
हक़ीक़त ये रही की कुछ ज्यादा समझ बैठे तुम्हे हम,
वो बातें न अब कहते हो न सुनाते हो,
अकसर तुम बहुत याद आते हो
गुलाब का दिन कहते है 14 फरवरी को सब,
इस दिल में तुम रोज गुल खिलाते हो,
अकसर तुम बहुत याद आते हो
चलो आज तुमसे कोई शिकायत न करे,
दूर सारे गिले शिकवे करे,
न चाहो हमे ये मर्जी तुम्हारी,
मुझमें आज भी तुम वेलेंटाइन की जगह पाते हो,
अकसर तुम बहुत याद आते हो

