कुछ अधूरे से हैं, पूरा होते तो क्या होता,
ना होती तेरी आरजू, न जीने में मजा होता,
मुक्कमल भले जान पड़ती, हमन को जिंदगानी,
ना उठती आग दिल में, ना उठता धुआं ही होता

सैलाब फिर न उठते, ना अल्फाज पार आते,
तेरे प्यार का पन्नो पर नामो निशान ना होता,
एक तुझको ही न पाकर सब दुख हुए है फीके,
फिजुल कमियों पर ही वरन मेरा ध्यान होता