वो पूछते हैं शृंगार किस लिए किया है गौरी

मै कहती हूँ ये शृंगार नहीं

ये शृंगार तो इक आवरण है

झलक न जाए चेहरे की मायूसी

खूबसूरत इसे सजाया है

छलक न जाएं पलकों के मोती

कजरे का बांध बनाया है

पड़े न माथे पे शिकन

बिंदिया का चंदा लगाया है

उमड़े न हृदय का सागर

होठों पे लाली लगाई है

हाथ में चूड़ी पांव में पायल

कर्तव्यों के बंधन से घायल

ये शृंगार ही तो है मेरा आवरण

झूठ को सच बनाया है

यह शृंगार नहीं है इक शृंगारिक पर्दा है

जिसके पीछे खुद को छिपाया है

शृंगार की भूल भुलैया में

मन की व्यथा भुलाई है,

सह रही है जी रही है

फिर भी न देती दुहाई है

न जाने क्या सोचकर विधाता ने नारी बनाई है।


पूनम निगम

लुधियाना