हर पल से कर मोहब्बत हर पल से कर प्यार
न जाने कब हो जाए इस जीवन से तकरार
गर आए कोई मुसीबत तो मुस्कुराकर कर अभिनंदन
क्या जाने वो लौट जाए देख तेरा व्यवहार
हर पल से कर मोहब्बत हर पल से कर प्यार
बीती हुई बिसार दे न कर अफसोस प्यारे!
जो होने को है बाकी उस ओर ही निहार
हर पल से कर मोहब्बत हर पल से कर प्यार
दिल किसी का मत दुखा हर दिल में दिलबर छुपा
हो सके तो कर उस 'दिलबर' का दीदार
हर पल से कर मोहब्बत हर पल से कर प्यार
हर श्वास कीमती है हर पल है अनजान
न जाने इस श्वास का आना हो न हो बारंबार
हर पल से कर मोहब्बत हर पल से कर प्यार
सोची हुई तेरी से सूरत अलग मिलेगी
गर तेरी चल गई तो उसकी कैसे चलेगी
मान ले 'पूनम' मन मूर्ख वो ही है सर्वाधार
हर पल से कर मोहब्बत हर पल से कर प्यार
न जाने कब हो जाए इस जीवन से तकरार
पूनम निगम
लुधियाना