कोई ऐसा वैसा नहीं पैसा हूँ मैं

इस दुनिया को तो मैं ही चला रहा हूँ


बेटे से बाप का आदर करवा रहा हूँ

भाई को भाई से मैं ही तो लड़वा रहा हूँ

मेरी चहल से पत्नी खुशहाल है

और पति के चेहरे पे न दिखता मलाल है

मोहिनी बनकर सबको नचा रहा हूँ


कोई ऐसा वैसा नहीं पैसा हूँ जनाब

इस दुनिया को तो मैं ही चला रहा हूँ


बेकार/लाचार को भी ताकतवर बना दूँ

डरपोक की आवाज में खनक ला दूँ

दुनिया के सारे वैभव मुझसे ही आते

मेरे बिन लोग सुख भोग को तरस जाते

मैं ही ऐश्वर्य के साजो सामान जुटा रहा हूँ


कोई ऐसा वैसा नहीं पैसा हूँ मैं

इस दुनिया को तो मैं ही चला रहा हूँ


मैं हूँ तो देख देश विदेश के नज़ारे

इशारे पे मेरे नाचें लोग सारे

सत्ता खरीदो जनता खरीदो , खरीदो मुल्क जहान

मेरे बल से पाओ उपाधि और जीतो सम्मान

आभा से अपनी सबको लुभा रहा हूँ


कोई ऐसा वैसा नहीं पैसा हूँ मैं

इस दुनिया को तो मैं ही चला रहा हूँ


पूनम निगम