जन्म सृजनहार है मौत है संहारिणी
जन्म मृत्यु के बीच में यह आत्मा है फंसी
जब मौत एक दिन आएगी , संग तुझको लेके जाएगी
न चलेगा बहाना कोई, नहीं काम युक्ति आएगी
मौत की आंधी बहेगी, तिनका-तिनका काया बिखर जाएगी
सोने सी काया तेरी फिर खाक में मिल जाएगी
डरना कभी मत मौत से , ये तो इक दिन आएगी
तुझको तेरे प्रियजनों से विलग कर जाएगी
जन्म अटल, मृत्यु अटल, यह तो जगत का सत्य है
इस सत्य से डरना नहीं इस सत्य में ही तथ्य है।
पूनम निगम
लुधियाना