जगत में अजब - गज़ब व्यवहार

झूठे को ये सच्चा माने

और सच्चे से प्रमाण की दुहार । जगत में अजब गज़ब व्यवहार....


सबको देते ज्ञान की शिक्षा

सीता माँ की भी ली परीक्षा

राम कृष्ण को भी नहीं छोड़ा

जिन्होने रचा है ये संसार। जगत में अजब गज़ब व्यवहार ....


जिनके पास हैं मोटर बंगले

फिर भी वे कहते हम कंगले

पास नहीं है कुछ भी पल्ले

और पाने की दरकार। जगत में अजब गज़ब व्यवहार.....


सच्चाई तो मौन है रहती

गुप चुप - गुप चुप सब कुछ सहती

झूठा पीटे ढ़ोल नगाड़े

और करे चीख पुकार। जगत में अजब गज़ब व्यवहार....


देख-देख सुन जगत की गाथा

मेरा तो है ठनका माथा

धनवंत और चतुर सयाने इक दूजे के साथा

निर्धन और सीधा-सादा है यहाँ लाचार। जगत में अजब गज़ब व्यवहार.....


पूनम

लुधियाना