दुख का चप्पू खेकर तुझको ले जाए सुख तीर रे
मत खोना तू धीर, प्यारे ! मत खोना तू धीर रे
सुख को तूने अपना समझा, दुख को तूने रोकर झेला
ये ही तेरी पीर , प्यारे! मत खोना तू धीर रे
जीवन की वीणा में प्यारे, सुख और दुख की तान रे
जब तक चोट न खाए तार, न निकले संगीत रे
मत खोना तू धीर, प्यारे !मत खोना तू धीर रे
दुख तो प्यारे एक पहेली समझो इसको हंसी ठिठोली
संयम से हो पार, प्यारे! मत खोना तू धीर रे
दुख तो प्यारे कपट जाल है, है ये अग्नि परीक्षा
छीने तेरा चैन प्यारे! मत खोना तू धीर रे
दुख में प्यारे दुखी न होना, दुख के आगे कभी न झुकना
दुख ही सुख का द्वार प्यारे! दुख ही सुख का द्वार रे
मत खोना तू धीर, प्यारे! मत खोना तू धीर रे।
पूनम निगम