जब हम छोटे बच्चे थे

सच्चाई से अंजान थे

तब हम कितने अच्छे थे

जब हम छोटे बच्चे थे


मन कोमल था

सूरत भोली थी

और टूटी फूटी बोली थी

जब डग - मग, डग - मग चलते थे

दिल माँ बाप के तब हिलते थे

रूठ जाने पर

खिलौने और मिठाइयों के ढेर लगते थे

जब हुक्म हमारा चलता था

तब हम कितने अच्छे थे

जब हम छोटे बच्चे थे


दादा-दादी , नाना-नानी

मामा-ममी, चाचा-चाची

सबकी आँखों के तारे थे

माँ बाप के दुलारे थे

जब प्यार हमें सब करते थे

तब हम कितने अच्छे थे

जब हम छोटे बच्चे थे


समय बदला सूरत बदली

कोमल मन की सीरत बदली

विकारों का प्रहार हुआ

चालाकी चतुराई हममें भी आई

अब हकीकत हमारे सामने है भाई

घर की भी और समाज की भी


कैसी रस्सा-कस्सी है

भाग दौड़ है जल्दी है

नहीं समय अपने लिए अब

यह बात हमें अब खलती है

जब हम दिल के सच्चे थे

जब प्यार हमें सब करते थे

तब हम कितने अच्छे थे

जब हम छोटे बच्चे थे