आम आदमी
जो आता है सब के काम आदमी
लाख कोशिशों के बाद भी कई बार
होता है नाकाम आदमी
जीवन को जीने के
खोजता है नए आयाम आदमी
बंदा है उस परवरदिगार का
ये कहता है सरेआम आदमी
कोई नहीं उसका खास
न वो किसी का खास आदमी
काम करके आम, कमा लेता है नाम
हो जाता है विख्यात आदमी
यहाँ का काम यहीं पर छूटे
यहाँ का नाम यहीं पर रूठे
फिर काहे का घमंड और
क्यों करता है अभिमान आदमी
जब आता है खाली हाथ
और जाता भी है खाली हाथ आदमी
आम आदमी! हां वो आम आदमी
जो आता है सब के काम आदमी
करता है सब के काम आदमी
पूनम निगम
लुधियाना