है कौन वो हैरान हूँ जो छिपकर करता काम सारे
सुबह सवेरे सूर्योदय होता
साँझ पड़े ढल जाता
फिर चंदा आकर जग में उजियारा करता
है कौन जो देता निर्देश इन सबको
किसने बनाए चाँद, सूरज और टिम-टिम करते तारे
है कौन वो हैरान हूँ जो छिपकर करता काम सारे......
बिन आँखों के देखे सबको
बिन कानों सुनता फरियाद
बिन पैरों के चलता है
बिन हाथों देता वरदान
है कौन वो जो अदृश्य होकर हरएक को निहारे
है कौन वो हैरान हूँ जो छिपकर करता काम सारे......
निराकार है या साकार है
पता नहीं किस आकार है
मुझमें है तुझमें है सब ओर है
हर दिशा हर गली हर छोर है
कहते हैं खेल उसके हैं न्यारे
है कौन वो हैरान हूँ जो छिपकर करता काम सारे......
पूनम निगम