इधर तो मौसम साफ है

उधर मौसम के बदलने का इंतज़ार अभी बाकी है


मौसम की गड़बड़ी से बिगड़े हालात हुए

उन हालातों के सुधरने का इंतज़ार अभी बाकी है


खामोशियों से नहीं कटता कोई सफर

मेरी नजर को तेरे मुस्कुराने का इंतज़ार अभी बाकी है


न पालो दिलों में नफरत कर देगी खोखला

प्रेम से प्रेम का इजहार अभी बाकी है


माना की कशमकश में वक्त है मेरा

इस वक़्त के बदलने का इंतज़ार अभी बाकी है


हूँ सरल सहज मैं, नहीं उलझी पहेली कोई

मुझे दिल से स्वीकारने का इकरार अभी बाकी है


जिंदगी के सफर में हारे हुए हैं हम

उनके दिल में इस दर्द का एहसास अभी बाकी है



पूनम निगम

लुधियाना