आज बहुत तकलीफ हुई
जब मैंने उसे
मेरे फेंके हुए कूड़े से
सुखी रोटी और पन्नियाँ
निकाल ते देखा
और आष्चर्य हुआ
क्यों की उस कूड़े को
करीने से कसकर
गांठ लगा कर
फेंका था
और फुर्सत से उसे
खोल करदेखते पाया
दिल दिमागदोनों को
ही जोर दार झटका लगा
उफ्फ! हम कितनी
बड़ी बड़ी बातें करते है
उपलब्धियों की सफलताओं की
मित्रवत संबंधों की अविष्कारों की
शर्म आ रही है मुझे
कि मै ऐसी दुनिया में
रहती हूँ
जहाँ न जाने कितने लोग
यूं ही कूड़े से तलाश कर
पेट की आग शांत करतें हैं।
