जब बचपन में मैं और बहन उसे देखते
कहते, देख हम दोनों हैं।
फिर स्कूल में पढ़ा सप्तऋषि मंडल के बारे में,
उनके नाम भी थे, अंगिरस और अत्री
ये जानना एक अलग ही ख़ुशी थी ।
कॉलेज में मैं उसे छेड़ कर कहती थी
मैं अत्री तुम अंगिरस
वो कहता तुम कहां एक तारा हो
तुम तो पूरी आकाशगंगा हो।
फिर हम बिछड़ गए
आज भी जब छत पर द्युति ने पूछा
ममा ये देखो तारों का पेयर
कितना ब्यूटीफुल है
मैने आसमान में देखा,
अंगिरस खिलखिलाकर हंस पड़ा
अत्री को देखकर ।
