मंजिल तक दौड़ हमेशा नहीं जरूरी
कभी-कभी सफर को भी जी लिया कीजिए
हमेशा आसमान में उड़ान का ख्वाब देखते हैं
कभी-कभी जमीन पर भी ठहरा कीजिए
दौड़ती-भागती जिंदगी से वक्त निकालकर
कभी-कभी चांद, तो कभी तारों को निहारा कीजिए
हरदम किसी के साथ की चाहत ना कीजिए
कभी-कभी खुद के साथ भी वक्त बिता लिया कीजिए
हमेशा मुस्कुराने की वजह ना तलाशा कीजिए
कभी-कभी बेवजह भी मुस्कुरा लिया कीजिए
लोगों की सुनते हैं तमाम बातें
कभी-कभी अपने मन की भी सुन लिया कीजिए
- पूनम बर्त्वाल
