तुम ही बता दो साधो

लड़की होना इतना मुश्किल क्यों है

अकेले आना नौकरी करना

और घर सही सलामत ना पहुंच पाने का डर क्यू है

लड़की होना इतना मुश्किल क्यों है

नौकरी का पहला साल और अभी

तेरह साल पूरे होने को हैं

पहले साल का डर अभी तक जिंदा क्यों है

फिर वही बात............

इतना मुश्किल क्यों है