एक सच्ची घटना
जो हर दिन हो रही है
हर बात पर महिलाओ के अधिकारों का मुद्दा उठाने वाली लड़की चुप हैं
पता है क्यों......
किस मुद्दे पर इतना गुस्सा आ रहा है खुद पर
हर रोज शाम को दफ्तर से लौटते समय ऑटो स्टैंड पर जाती हूं
एक अधेड़ उम्र का आदमी हर रोज पीछे से आवाज देता है
कहने को एक बड़े ब्रांड की दुकान पर खड़ा रहता है पर इतनी नीच हरकतें
मन में आता है दो चपेट लगा दूं
फिर अगले पल अगले दिन का ख्याल आता है
क्या मैं कल फिर दफ्तर आ भी पाऊँगी........