काली घटाओ का मौसम,
धूल से सनी हुई धरती को भीगाने का मौसम
इंद्र धनुष दिखने का मौसम
हल्की सी बारिश होने पर पकौड़े खाने का मौसम
बच्चों के छपक छपक कर खेलने का मौसम
वो मौसम जिसमें आपको सुकून मिले
वो मौसम जिसमें ज़मीन पर चलने वाली चिंटी को पंख मिले