एक लंबे अंतराल के बाद,
आज सुबह से मुलाकात हुई।
थकावट के अंधेरे में वो,
चहकते ख्वाबों की लालिमा सी थी।
सोते हुए शहर के सन्नाटे में वो,
कुछ चलते-दौड़ते कदमों की आहट सी थी।
ख्वाबों को मुकम्मल करने की गर्मी में वो,
शीतल, मंद वायु सी थी।
कहीं बिस्तरों की सलवट सी थी तो कही,
मंजिलों पर अपना नाम लिखती स्याही सी थी।
किसी बेनजीर हसीना से कहीं ज्यादा वो,
अतुलनीय, सौंदर्यवान, अलबेली सी थी।
एक अरसे के बाद सुबह को देखा वो,
कभी न ढलती तरुणाई सी थी।।
---पूजा वशिष्ठ
