मैं चाहती हूँ,

मैं जी भरकर जीना चाहती हूँ।

हर लम्हे, हर मौहलत,

हर वक्त को सीना चाहती हूँ।

गम का हो या हो खुशी का,

हर रस को पीना चाहती हूँ।

इक बार मिली इस ज़िन्दगी में,

कई किरदार जीना चाहती हूँ।

चाहे प्यार मिले या बिछड़न पड़े सहनी,

हर जज़्बात में बहना चाहती हूँ।

जो मन में आये वही कहना,

जो दिल कहे वही करना चाहती हूँ।

मैं चाहती हूँ,

मैं जी भरकर जीना चाहती हूँ।

--पूजा वशिस्ठ