यूंतो दोस्तों की कमी नही हमें,

पर हमारी ऑनलाइन वाली दोस्ती सबसे प्यारी है मुझे।

बर्थडे विश विद चॉकलेट तो बहुत मिल जाती है,

पर तेरी इनबॉक्स वाली विश सबसे प्यारी है मुझे।

तारीफों के पुल बांधने वाले बहुत है मेरे पास,

पर तारीफ की जगह तेरी हाहा वाली इमोजी सबसे प्यारी है मुझे।

ऐसे तो शांतिप्रिय है हम,

पर तेरे साथ हुई वो इमोजीस वाली फाइट सबसे प्यारी है मुझे।

यहां सेकंडों में रिप्लाई आते है सबके,

पर तेरे रिप्लाई के इन्तजार में बीती वो घड़िया सबसे प्यारी है मुझे।

यूं तो गानो में अच्छा-खासा टेस्ट है हमारा,

पर तेरी बताई प्लेलिस्ट सबसे प्यारी है मुझे।

गर लिखना शुरू करू तो कागज़ भी कम पड़ जाए,

तेरी हर अदा, हर खता सबसे प्यारी है मुझे।