यही तो मेरी कहानी है,
बारिश की उन बूंदो में,
नदियों के उस पानी में,
मिलता है, कदम - कदम पर जो प्रेम,
उसकी मिठास ही तो मेरी कहानी है,
मिलता है, जो रूप उम्र का,
चलता है, जो एक स्वरुप सुबह का,
उन शामों में ठहरा इक विश्वास,
उस रात की काली चादर सा,
वही वो समय है जो मेरी कहानी है,
रंगों की उस प्यारी छांव में,
फूलों की उस सुनहरी धूप में,
उस यादों की दुलारी चाह में,
उन सपनो में ठहरा है, मेरा मन,
उस मन ने जो रची वो गाथा,
वो गाथा ही तो मेरी कहानी है,
वो सब कुछ जो मेरा न था,
पर, वो सब जो मेरा ही था,
वो मेरा इक साज़ अमर - सा,
ये अमृत्व ही तो मेरी कहानी है,
ये ही तो मेरी कहानी है,
पूजा सैनी
