रोका समय को

किनारे पर

कुछ कहने को

मैं बोल पड़ी,

और, वो रुक गया

हमने घंटो बाते की,

ढेरों किस्से साँझा किये

मैं ठीक हूँ!

तुमने कुछ नयी तरकीबे अपनायी?

किसे आजकल चाहते हो?

घंटो चली बातो

और उससे निकले भावो को

हमने आत्मसात किया

और, फ़िर चल दिए,

अपने अबुझ सफ़र पर

घुटने, सिखने, सहने

यही पल पुनः जीने.




~ पूजा विमला सैनी