*1. कैसे बतायें की क्या?
दर्द है दिल में,
ज़ुबा तक आये,
तो दुआ बन जाती है!
*2. हर अलफ़ाज़ हमारे,
क़द्र के हक़दार होते है,
लेक़िन सही मायनो में,
अलफ़ाज़ वही है,
जो आँखों से छलक जाए, और,
शब्दों में पिघल जाए !
*3. कहते है, मन को रोशनी से भरने पर,
ग़म का एहसास नहीं होता, पर
ज़ुबा को रोशनी -से भरने का क्या फ़ायदा,
जब मन ही अँधेरे की बात करें!
पूजा सैनी
