आया है अब प्यार भरा दिन,
जीवन का श्रृंगार भरा दिन,
खुली ख्वाहिशों का है ये दिन,
मन की तस्वीर जब सामने आये,
तब आया ये प्यार भरा दिन,
जीवन का श्रृंगार भरा दिन,
विषयो का ये सुंदर सा तोहफ़ा,
है, किसी जेल में ये बंद ऐसा,
जब वो ऐसे सामने आये,
तब आया ये प्यार भरा दिन,
जीवन का श्रृंगार भरा दिन,
दिल ने ऐसे की आवाज़,
जैसे समझा हो दुनिया का राज़,
कभी ख़ुशी, कभी गम का साज़,
तब आया ये प्यार भरा दिन,
जीवन का श्रृंगार भरा दिन,
पूजा सैनी


