1. वो ख़्वाहिश ही क्या,

जो आसानी से पूरी हो जाए,

मज़ा तो ज़िद्द,

करने में आता है!


2. सबाब शायरी का,

ज़बान से भी मीठा होता है,

रूह से उतरने पर,

शायर को खुदा कर देता है!


3. जज़्बातों की आंधी होता है - ये इश्क़,

परवानो की महफ़िल होता है - ये इश्क़,

दिल में कुर्बानी का चराग जलाकर,

इंसान को खुदा कर देता है, ये इश्क़!


4. कुछ यूँ होती है, शायर की ज़िन्दगी,

शमा की तरह पिघल जाना,

किसी की मोहब्बत को समेटकर,

लफ्जों से रूबरू कराना!



पूजा विमला सैनी