मिली है, आज मुझे अपने जीवन,

की पहली बड़ी ख़ुशी,

आसमां तक पहुँचने की पहली,

बड़ी रस्सी,

ख़्वाब है, बड़े मगर,

आशाओं के भरोसे रहती नहीं मैं,

इम्तिहां और भी बड़े होंगे,

तक़दीर के भरोसे रहती नहीं मैं,

हर मौके पर खुद को साबित करना

जानती हूं

दिन की आखिरी धूप बनना मंज़ूर नहीं मुझे!


पूजा विमला सैनी