मुझे वो उन्मुक्त उड़ान दो,
कि, मैं स्वतंत्र गीत को गा सकूँ,
प्रकृति के रंगों से, अपने पँख सजा सकूँ,
वक़्त कि रफ़्तार पकड़कर,
एक नया अध्याय रंचू,
मुझे वो उन्मुक्त उड़ान दो,
राष्ट्र प्रेम मन में भरा हो,
विश्वास से रचा पर तनु हृदय हो,
न्याय की परिभाषा सबको बतलाऊ,
स्वाभिमान को समर्पित मेरा हर कर्म हो,
हर एक शब्द प्रेरणा का गीत हो,
मुझे वो उन्मुक्त उड़ान दो,
हर मनुष्य मानवता को समझें,
संपन्न विचार हर व्यक्ति कि सोच हो,
भेद न रहे किसी अंधविश्वास का,
सहयोग की अभिलाषा सबको समझायें,
नयी सुबह की अमर पहेली,
हर एक भावना अमृत का वृक्ष हो,
मुझे वो उन्मुक्त उड़ान दो,
गर्व हो सबको अपने गौरव पर,
मानवता का सहयोग हर फर्ज़ से बड़ा हो,
सत्य की मर्यादा में रहकर जीना,
पथ की गरिमा का विचार बड़ा हो,
फर्ज़ की परिमाणिकता सबसे बड़ी हो,
मुझे वो उन्मुक्त उड़ान दो,
कीर्ति की गूंज हर दिशा में फ़ैले,
जीत में भी एक मार्ग छुपा हो,
गुणों की ज्योति हर चरित्र का निर्माण हो,
शौर्यता हर रूप में रहती हो,
गति उन्नति के चक्र की भांति हो,
निज आत्मचिंतन का हर साज बड़ा हो,
मुझे वो उन्मुक्त उड़ान दो,
*पूजा सैनी
