माँ कोई चीज़ नहीं होती,

माँ तो ममता का भंडार होती है

माँ जैसा प्यार हमें कोई नहीं कर सकता,

अपनी औलाद पर जो,

जीवन कुर्बान कर सकती है,

वो सिर्फ माँ होती है,

जन्म देने से कोई माँ नहीं,

सिर्फ जननी बनती है,

माँ तो वह तब बनती है,

जब वह अपनी औलाद को

सीने से लगाती है,

औलाद के लिए आँसू बहाती है,


माँ कोई चीज़ नहीं होती,

माँ तो ममता का भंडार होती है

दुनिया में ऐसी कोई अदालत नहीं,

जो एक माँ को उसके बच्चे से,

प्यार करने से रोक सके,


माँ सिर्फ हमारा आभूषण नहीं,

वह तो धूप में वृक्ष,

वर्षा में छत,

गर्मी में ए. सी. और,

ठंड में दहकती आग है,

जो हर वक़्त हमारी रक्षा करती है,

कभी कोई डरावना सपना देखकर,

हम जब ज़ोर से चिल्लाते है,

तब जो हमें अपने गोद में रखकर,

आँचल से ढककर,

लोरी सुनाकर सुला सकती है,

वो सिर्फ माँ होती है,

माँ कोई चीज़ नहीं होती,

माँ तो ममता का भंडार होती है,

हमारी हर ख़ुशी को,

अपने उत्सव की तरह जी ले,

वह व्यक्तित्व अनमोल है,


माँ भी कभी बेटी थी,

जब मैं यह सोचती हूँ,

तब मैं खुद को

माँ की परछाई महसूस करती हूँ

माँ अपनी सारी उम्मीदें, सारे सपने,

सिर्फ हममे देखती है,

उनकी ख़्वाहिशें उनके अरमां

सिर्फ हम होते है,


मन से जो इतनी खूबसूरत हो,

वो कोई चीज़ नहीं हो सकती,

वो सिर्फ माँ होती है,

माँ कोई चीज़ नहीं होती,

माँ तो ममता का भंडार होती है,

माँ कोई चीज़ नहीं होती,

माँ तो ममता का भंडार होती है,

पूजा सैनी