जब लिखने का मन करता है,
एक ख़्याल बरसो पुराना,
उस वक़्त को इशारा करता है,
मन की भावनाओं का एक वृत्त,
सजकर बैठा है दुल्हन की तरह,
उस दुल्हन के उमंगो की सरगम,
शब्द बनकर बोल पड़ता है,
जब लिखने का मन करता है,
ख़्याल बस एक खुशबू की तरह,
एहसासों की डाली को छूकर,
मन की बगिया में फैलता है,
अर्थो का साज़ बनकर कहता,
जब लिखने का मन करता है,
आँचल लहराकर आता वो वक़्त,
जज़्बातों की डोली लाता है,
खुशियों को खुद में पिरोकर,
एक ख़्याल बरसो पुराना,
उस वक़्त को इशारा करता है,
जब लिखने का मन करता है,
जब लिखने का मन करता है,
पूजा सैनी
