काश मैं इक आइना होती,

आँखों की तस्वीर रमा कर,

जीवन के अफ़साने गाती,

खुशियों की सौगाते लेकर,

प्यार भरा गीत गुनगुनाती,

काश मैं इक आइना होती,


रातों की नींदो में जाकर,

उन भोले सपनो से कहती,

तुम्ही से तो है, मेरा अस्तित्व,

तुम्ही से तो, मैं यह सोच पाई हूँ,

की काश मैं इक आइना होती,


प्रकृति के रंगों को ताड़कर,

वनो से मैं ये कह जाती,

दुनिया से मैं यह कह जाती,

दुनिया से यह तुम कह देना,

यही तो मेरी ख्वाहिश है,

की, काश मैं इक आइना होती,


पर्वतों की ऊँची छोटी,

नदियों का वह सुनहरा पानी,

सबसे यह मैं कहती जाती हूँ,

यही है, मेरी अनजानी चाहत की,

काश मैं इक आइना होती

पूजा सैनी