मैं जब भी पढ़ती हूँ

कागज से कलम का सम्बन्ध,

एक कला उभर आती है,

जैसे अम्बर मैं इंद्रधनुष,

और कला कर कहना ही क्या,

कला है कोई दीप्त सूर्य,

चमक, उजाला, प्रकाश, ऊष्मा,


कल्पनायें मन के कोने से,

समक्ष उपस्थित हो जाती है,

चेहरे पर मुस्कान की भांति,

खिलकर मुझसे कहती है,

मैं जब भी पढ़ती हूँ,

कागज़ से कलम का सम्बन्ध,


मेरे मन के उजालों को ओढ़कर,

हँसकर मुझसे मिलती है,

फिर शब्दों के सायें लेकर,

छुपकर कला हो जाती है,

मैं जब भी पढ़ती हूँ,

कागज़ से कलम का सम्बन्ध,

पूजा सैनी