ये जीवन एक कहानी है,

जिसमें है आलम बहुत - से,

कुछ खुशियों के, कुछ गमों के,

कुछ सुबहों के, कुछ शामों के,

कुछ ने कहा की, ये ही उनकी किस्मत,

कुछ ने कहाँ अच्छे -बुरे कर्मो का फल,

पर मुझे भी उनसे ये कहना था,

ये उनके अस्तित्व की कहानी,

ये उनके जीवन के लम्हो का रंग,

उनके धैर्य की परीक्षा है,

उन्हें अभी समझना है ये तो,

उन सबकी ही दी हुई शर्त है,

कभी तो ऐसा दिन आएगा,

वो समझेंगे, वो जानेंगे,

जो मैंने कहाँ था, जो उनने सुना-

ये उनके जीवन का फ़साना,

ये उनके धैर्य की कहानी,

ये मन की भावना,

ये कहानी उन्ही की बनाई हुई है,

ये जीवन एक कहानी है,

पूजा सैनी