रात्री में चमकती चन्द्रमां,

जैसे फूलों का आकार,

आकार का वो मध्य बिंदु,

रोशनी से भरे शीतल सवाल,

भरती है, रात के अँधेरे को,

सूर्य की किरणों के प्रतिबिम्ब से,

प्रतिबिम्ब जो एक पथरीला रास्ता,

रास्ते में चलते कोरे - से राज़,

उस राज़ में उन सवालों के ज़वाब,

ज़वाब में बस एक सुनहरी - सी खुशबू,

खुशबू से भरी वो रात्री,

रात्री में चमकती चन्द्रमां,

पूजा सैनी