सुनी तितली से एक कहानी,
बचपन की यादो की रानी,
भोली, प्यारी, मतवाली,
शाम का मस्ती भरा अंधेरा,
सुबह की एक गीत सुहानी,
माँ की ममता का आँचल,
नये साल की गति पुरानी,
पेड़ की छाया, नदी का पानी,
अम्बर की बातें मस्तानी,
यादों की पोटली में बँधी,
खिलौनों के आँखों की बातें,
वादों के आसो की कहानी,
सुनी तितली से एक कहानी,
पूजा सैनी


