हिंदू मुसलमान मुसलमान हिंदू एक है कहकर नफरत हम फैलाते हैं

जब देश एक है धरती एक है तो हम अंतर क्यों बताते हैं

किसी के सर पर टोपी है किसी के सर पर टीका

कोई हाथ जोड़कर प्रार्थना करता है कोई हाथ खोल कर दुआ मांगता है

किसी की दुआ कबूल होती है किसी की प्रार्थना स्वीकार होती है

जब फर्क सिर्फ शब्दों के मेल का है तो हम अंतर क्यों बताते हैं जब देश एक है धरती एक है तो हम अंतर क्यों बताते हैं ??