प्रेयसी हो! तुम्हारा प्यार पाना चाहता हूँ ।
जो लिखा तेरे लिए वो गीत गाना चाहता हूँ ।
भावनाओं पर हमारी तुम जरा सा ध्यान देना ।
कामनाओं पर हमारी प्रियतमें संज्ञान लेना ।
मैं तुम्हारा हूँ तुम्हारे पास आना चाहता हूँ ।
जो लिखा तेरे ........
दिल हमारा जबसे तुमको देखा तबसे खो गया है ।
उर की कोई क्यारियों में बीज लय के बो गया है ।
मै तुम्हारे पास आकर मुस्कुराना चाहता हूँ ।
जो लिखा तेरे ............
तुम मुझे अपना समझ करके तनिक आवाज देना ।
याद में हरदम रहे जो प्यार का वो राज देना ।
मैं यहाँ दिलदार का दिल आजमाना चाहता हूँ ।
जो लिखा तेरे ...........
तेरे दिल का मेरे दिल पर असर कुछ ऐसा हुआ है ।
कल तलक अन्जान था जो प्यार को उसने छुआ है ।
मैं मुरलिया कृष्ण के जैसी बजाना चाहता हूँ ।
जो लिखा तेरे .................
प्रेयसी हो . मैं तुम्हारा प्यार पाना चाहता हूँ ।
जो लिखा तेरे लिए वो गीत गाना चाहता हूँ ।
