"चलो! आज उन पर कुछ लिखते है। 
विपदायों से बचने के लिए जिनके आचल मे हम छिपते है।।
 लोग मुझसे पूछते है कौन है वो जो तुझे बचाता है जमाने से मिलने वाले घावो से ।
मै कहता हु वो मेरी माँ है जो मुझे बचाती है अपने आचल की छाव से ।।
 पता नहीं जवान होते-होते कैसे हमारी बुद्धि मे भुस भर जाता है। 
जवान होते-होते माँ का वो लाड़ला लाल कहा मर जाता है। 
माँ बचपन मे समझती थी ये तो मेरा भोला बालक है। माँ को कहा पता था ये भोला नहीं, ये तो बड़ा चालक है। 
जब ये कुछ कर नहीं पाता था तो दिन-भर माँ की गोद मे रहता था। 
छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी माँ-माँ कहता था।। आज ये जब सब कुछ कर सकता है।
तब ये खुद आलीशान कमरे मे रहता है और माँ को आँगन मे रखता ह ।। 
खुश हो रहा है ये पागल माँ को अपनी क्रूरता दिखाकर । 
भविष्य बिगाड़ रहा है अपना, अपने बच्चो को बुढ़े माँ-बाप का अपमान करना सीखाकर।
आज तू अपने बच्चो को बुढ़े माँ-बाप का अपमान करना सिखा रहा है। 
बुढ़ापे मे तेरे साथ कैसा वर्ताब करना है ये तू उन्हे दिखा रहा है ।। 
ऐसा करके तू अपने बच्चो मे मूर्खता का बीज वो रहा है। 
आँखें खोलकर देख अपना भविष्य आज जिस आंगन मे तेरी माँ बैठी है, तू उसी आंगन मे बैठकर रो रहा है।।"