काश इस कदर न आँखें मिलाई होती मुझसे एक रोज,
तो तेरे पलभर के दीदार को तरसना छोड़ देता ये दिल !
काश न तेरे प्यार की खुशबू आई होती मेरी ओर,
तो खिली हुई बगिया-सा महकना छोड़ देता ये दिल !!
काश न यूँ तेरी बातों का असर छाया होता मुझपर,
तो तेरे हर कहे अल्फ़ाज़ पर बहकना छोड़ देता ये दिल !
काश यूँ न एक दिल दूसरे दिल की चोरी को अंजाम दे पाता,
तो उस दिल के खातिर इस कदर धड़कना छोड़ देता ये दिल !!
काश न तूने संग रहने की कसमें दी होती मुझे,
तो तुझसे मिली रुसवाई के ग़म में तड़पना छोड़ देता ये दिल !
काश न तूने मेरे संग ज़िंदगी गुजारने के सपने सजाए होते इस कदर,
तो तुझे अपने ख्वाबों में तैरता देख चहकना छोड़ देता ये दिल !!
काश न तुझे पाने की आस तूने जगाई होती मेरे मन में,
तो तुझे खोने की सोच पर भी सहमना छोड़ देता ये दिल !
काश तेरे दिल में किसी और की तसवीर है यूँ कह दिया होता,
तो तुझे किसी और का होते देख आग के दरिया-सा दहकना छोड़ देता ये दिल !!