लगाए हैं मरहम जिन्होंने सबके जख्मों पर,
उन्हें आदर मिलता है या अधिकार ?
अ... हं... धिक्कार !
हंसती खेलती हस्ती बर्बाद करने वाले
है जो किसी की खुशियों के गुनहगार,
ताजुब की बात है नसीब में है उनके स्वर्ण कारागार।
बिगाड़ दिया ज़माने ने अस्तित्व सुराही का
करके पहचान को निराकार,
लीपकर बोझ की मिट्टी से दे दिया गया है मजबूरियों का आकार ।
