दुनिया ग़लत है या मुझे लग रही है ?
मेरा ही दम घुट रहा है क्या ?
मेरे पास भी तो है *अपना* घर
फिर क्यों किया जा रहा है सुलूक मुझसे मेहमान सा ।

गलती हो कोई तो सुधारूं भी
कोई बताए तो , क्या किया ? क्या नहीं ?
सबको जानते जानते खुदको भूल बैठी
खुदसे ही होने लगा है बरताव मेरा अनजान सा ।

मन बैरागी सा हो चला है अब
चढ़ा दी है भेंट इस देह की जैसे हो दान सा ,
बोलती बहुत हूं सब कहते हैं
है हिम्मत चुप्पी झेलने की ?
कांटे सा चुभता है ये मुस्कुराना मेरा बेजुबान सा ।