पर्दादारी के शौकीन है सब
सबने रखा है अस्तित्व अपना विरान सा,
पर , इन आंखों से कौड़ियों में मैंने बिकते देखा ईमान इंसान का ।

बड़े आए मुस्कुराकर सबसे मिलने वाले , अरे ! फरेबी हैं ,
रखे रखे झूठे नकाबों के भार से
निकल गया दम अब दीवान का ।

क्या से क्या हो चला है इंसान अब ?
सब्र का बांध लांघ जान दे देंगे जरूर ,
पर है ज़रा सा भी इत्मीनान ना ।